Tuesday, December 3, 2013

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला: इटली से मिले डॉक्युमेंट्स

भाषा, नई दिल्ली इटली के कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने भारत के रक्षा मंत्रालय को 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया में उन दस्तावेजों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है जिनकी सप्लाई उन्होंने की थी।

सूत्रों ने कहा कि हेलीकाप्टर घोटाले की चल रही जांच में रक्षा मंत्रालय को इटली से कई अहम डॉक्युमेंट्स मिले हैं। ये दस्तावेज संयुक्त सचिव व अधिग्रहण प्रबंधक (वायु) एके बहल को हाल ही में सौंपे गए। उन्होंने कहा कि इटली के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय को इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कानूनी प्रक्रिया में करने की इजाजत दे दी है। इस बारे में इजाजत मिलान में मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान दी गई।
साभार
एजेंसियां | Dec 2, 2013, 10.03PM IST
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/agustawestland-deal-defence-ministry-gets-important-documents-from-italy/articleshow/26752242.cms


No comments:

Post a Comment